लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा वर्ष-2022 के वार्षिक पुरस्कारों की हुई घोषणा हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि लोक साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहन प्रदान करने की दृष्टि से लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा प्रति वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 11 विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। विगत 22.11.2022 को संस्थान की प्रबंधकारिणी समिति ने निर्णायक मंडल की संस्तुतियों के आधार पर पुरस्कारों के लिए नामों को अंतिम मंजूरी दी। आगामी 27, 28 व 29 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय लोक विमर्श-2022 के दौरान सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सम्मान एवं सम्मान हेतु चयनित विभूतियां :-
1- आरती पांडेय स्मृति लोक संगीत साधक सम्मान - डॉ. अंजू भारती (लखनऊ)
2- पद्मश्री डॉ. योगेश प्रवीन स्मृति लोक संस्कृति सम्मान - श्रीमती इन्द्रा श्रीवास्तव, (लखनऊ)
3- प्रभा श्रीवास्तव स्मृति लोक कथा सम्मान - डॉ. श्रीमती मृणालिका ओझा (रायपुर, छत्तीसगढ़)
4- शोभा देवी स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान - श्रीमती भावना शुक्ला (अम्बेडकरनगर)
5- रमावती देवी स्मृति लोक संगीत साधक सम्मान - श्रीमती ऋचा जोशी (लखनऊ)
6- जे.पी.लम्बोदर स्मृति युवा साहित्यकार सम्मान - इंजी. ललित शौर्य (बरेली)
7- सीताराम तिवारी स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान - डॉ. हरनाम सिंह (देवरिया)
8- सुशीला बोरा स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान - श्रीमती हेमलता त्रिपाठी (कुशीनगर)
9- पं. सत्यनारायण शुक्ला स्मृति लोक सेवा सम्मान - श्री देवी प्रसाद गुप्ता (हमीरपुर)
10- प्रो. कमला श्रीवास्तव लोक संगीत ध्वजवाहक सम्मान - श्रीमती वन्दना शुक्ला (लखनऊ)
11- पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह लोक संस्कृति ध्वजवाहक सम्मान - श्री नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान (लखनऊ)
उक्त जानकारी लोक संस्कृति शोध संस्थान, उ.प्र.
लखनऊ की सचिव सुधा त्रिवेदी ने जारी एक विज्ञप्ति में दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments