Breaking

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

Lmp. आकाश इंस्टीट्यूट के 4 विद्यार्थियों ने NEET फतह कर MBBS में बनाई जगह

🔘 Lmp. आकाश इंस्टीट्यूट के 4 विद्यार्थियों ने NEET फतह कर MBBS में बनाई जगह

लखीमपुर खीरी। सपनों को साकार करने के लिए केवल संसाधन ही नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, श्रेष्ठ मार्गदर्शन और अथक परिश्रम की भी आवश्यकता होती है। आकाश इंस्टीट्यूट, लखीमपुर खीरी ने अपने प्रथम ही शैक्षणिक वर्ष में यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो सफलता स्वयं कदम चूमती है।

NEET परीक्षा 2026 में संस्थान के चार मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित कर MBBS में प्रवेश सुनिश्चित किया है। प्रथम वर्ष में ही मिली इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे लखीमपुर खीरी को गर्व और प्रसन्नता से भर दिया है।

 संस्थान के सफल विद्यार्थियों में अभिनव पटेल ने 577 अंक,

 अर्पित तिवारी ने 569 अंक, 
आयुष शुक्ला ने 564 अंक तथा 

अभिषेक पटेल ने 535 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 वहीं सिद्धार्थ गुप्ता ने 5112वीं ऑल इंडिया रैंक और निहारिका शर्मा ने 7317वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और समर्पण का प्रभावशाली परिचय दिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। 

प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का सामूहिक परिणाम है। 

आकाश इंस्टीट्यूट की इस ऐतिहासिक सफलता से जनपद के शिक्षा जगत में उत्साह का वातावरण है। शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने सफल विद्यार्थियों और संस्थान को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये युवा चिकित्सक भविष्य में अपने ज्ञान, सेवा और संवेदनशीलता से समाज को नई दिशा देंगे।

 यह सफलता केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों की नहीं, बल्कि उन सपनों की जीत है जो संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की नींव पर खड़े होकर एक दिन समाज की सेवा का संकल्प बन जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments