Breaking

रविवार, 26 जुलाई 2026

सेवा के स्वर्णिम पलों को शब्दों में संजोती 'अवगत', भव्य विमोचन बना यादगार

⚫ सेवा के स्वर्णिम पलों को शब्दों में संजोती 'अवगत', भव्य विमोचन बना यादगार

जनजागरण। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 बी 1 की प्रथम कैबिनेट मीटिंग में, पत्रिका "अवगत" के प्रथम अंक का विमोचन वितरण भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

होटल आई टी सी फॉर्च्यून लखनऊ में मंडलाध्यक्ष लायन परमजीत सिंह की अध्यक्षता, चीफ़ कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ के कुशल संचालन में सम्पन्न लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 बी 1 की प्रथम कैबिनेट मीटिंग में, मंडल और विभिन्न क्लब की अद्यतन गतिविधियों और चित्रों को संजोए पत्रिका "अवगत" का विमोचन वितरण भव्यता के साथ किया गया। 

 इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष लायन परमजीत सिंह,उप मंडलाध्यक्ष प्रथम लायन दलजीत सिंह टोनी, उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय लायन नवीन झिंगरन, विभिन्न पूर्व मंडलाध्यक्ष,  अवगत की संपादकीय टीम मुख्यतः मुख्य संपादक लायन निधि नागर, लायन राम मोहन गुप्त, लायन मृदुला जायसवाल, लायन विकास श्रीवास्तव, पूर्व संपादक लायन तनिमा शुक्ला सहित डिस्ट्रिक्ट 321 बी1 के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 ज्ञातव्य है कि अवगत पत्रिका संपादकीय टीम में उपरोक्त सहित लायन सुपर्णा त्रेहन, अनीता स्वरूप का भी महती योगदान रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments