Breaking

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

Lmp. सेवा की विरासत को मिला नया नेतृत्व, लायंस उपकार के 43वें अधिष्ठापन एवं चार्टर नाइट में गूंजा मानवता का संकल्प

🔘 सेवा की विरासत को मिला नया नेतृत्व, लायंस उपकार के 43वें अधिष्ठापन एवं चार्टर नाइट में गूंजा मानवता का संकल्प..

लखीमपुर खीरी।  सेवा जब संस्कार बन जाए और समर्पण जीवन का उद्देश्य, तब संगठन केवल संस्थाएं नहीं रहते, बल्कि समाज परिवर्तन के सशक्त माध्यम बन जाते हैं। इसी भाव को आत्मसात करते हुए लायंस क्लब लखीमपुर खीरी उपकार का 43वां अधिष्ठापन समारोह एवं चार्टर नाइट होटल एलाइट इन में गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की नई ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान दस नए सदस्यों ने लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण करते हुए संस्था के आदर्शों, नीतियों एवं सेवा-उद्देश्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 नवगठित कार्यकारिणी में लायन कुलदीप गुप्ता ने अध्यक्ष, लायन अमर सिंह ने सचिव तथा लायन जितेंद्र प्रताप सिंह ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

 पूरी टीम ने अधिष्ठापन अधिकारी उपमण्डलाध्यक्ष द्वितीय लखनऊ से पधारे लायन नवीन कुमार झींगरन द्वारा विधिवत पदभार ग्रहण किया।  निवर्तमान अध्यक्ष लायन शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने नवागत अध्यक्ष लायन कुलदीप गुप्ता को अध्यक्षीय पिन पहनाकर दायित्वों का औपचारिक हस्तांतरण किया। 

 समारोह का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन लायन आर्येन्द्र पाल सिंह एडवोकेट ने अपनी प्रभावशाली शैली से कार्यक्रम का परिचय देते हुए मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया, जिसने पूरे आयोजन को अनुशासित, प्रेरक और यादगार बना दिया। 

मुख्य अतिथि के रूप में बलरामपुर से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह ने नवदायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लायंस आंदोलन का मूल मंत्र "We Serve" केवल एक नारा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प है। अपने स्लोगन "Let's Do It" के माध्यम से उन्होंने समाज सेवा के साथ गौ सेवा को भी प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि संवेदनशील समाज का निर्माण सेवा, करुणा और संस्कारों से ही संभव है।

 इस बीच संस्था की गतिविधियों को दर्शाती बुलेटिन पत्रिका "झरोखा" का विमोचन किया गया। संस्था सचिव अमर सिंह द्वारा सचिवीय आख्या प्रस्तुत करते हुए अब तक इस सत्र में की गई सेवा गतिविधियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। समारोह में इंडक्शन ऑफिसर लखनऊ से पधारे उपमण्डलाध्यक्ष प्रथम लायन दलजीत सिंह ने नवीन सदस्यों को लायन्स परिवार से जोड़ा और संस्था की किट प्रदान की।

 चार्टर अधिकारी के रूप में पधारे डिस्ट्रिक्ट चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी सीए लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ ने चार्टर सदस्यों अशोक गुप्ता व डॉ०के०के० मिश्रा को क्लब की धरोहर बताते हुए उनका विशेष सम्मान किया। 

इस अवसर पर नेपाल से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ट्यूनिंग प्रोग्राम देवराज ओझा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने नव गठित टीम व मंचासीन अतिथियों को स्मृति प्रतीक भी भेंट किये।

 एमजेएफ व चिकित्सकों के विशेष सम्मान के अन्तर्गत राजवीर सिंह, एच.एस. पहवा, विशाल सेठ, सुरेन्द्र कुमार तोलानी, डॉ०रूपक टण्डन, डॉ०के०के०मिश्रा, डॉ०संजय मेहरोत्रा, डॉ० नूतन मेहरोत्रा आदि का माल्यार्पण व स्मृति प्रतीक दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के प्रति अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने आभार प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में नेपाल से पधारे देवराज ओझा, मनोज खडका, लखनऊ से चीफ एडवाइजर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, इन्द्राशीष मुखर्जी, गोला से आये वीरेन्द्र मेहरोत्रा, वरिष्ठ सदस्य मानवेन्द्र सिंह, विशेष प्रताप देव, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अखिलेश सिंह, पंकज अग्रवाल, प्रसून टंडन, राजकुमार सक्सेना, राममोहन गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, शिशिर अवस्थी, लेखनी सेठ, सोनी गुप्ता, अर्चना सिंह, रचना सिंह, कविता अग्रवाल, श्याम जी शेखर, गोपाल जी पुरी, अमित सिंह चौहान, जेसीआई अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, कौशल किशोर वर्मा, मो०अमीन,  सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं लायंस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments