⚫ द्विवार्षिक हरित यात्रा उत्सव में पर्यावरण प्रहरी होंगे सम्मानित
लखीमपुर। पर्यावरण मित्र समूह अपने द्विवर्षीय कार्यकाल के सफलतम कार्यान्वयन पर वार्षिक समारोह का आयोजन कर अपने विशिष्ट सहयोगियों एवं पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्रों को सम्मानित करेगा। इस अवसर पर अद्यतन गतिविधियों की आख्या सहित आगामी योजनाओं की जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी।
स्थानीय शिवम् रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई पर्यावरण मित्र समूह प्रबंध कारणी समिति की बैठक में संस्था के सफल दो वर्ष पूर्ण होने तथा रजिस्टर्ड होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित सम्मान समारोह पर विशेष चर्चा कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई और कोर कमेटी सदस्यों के मध्य जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। संयोजक विशाल सेठ की अध्यक्षता एवं संजय गुप्ता की सचिवीय कार्यवाही में सम्पन्न बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य अपने बैज और कोटी तथा पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्र समूह के सदस्य अपनी कोटी पहन कर उपस्थित रहने के साथ साथ आगामी सत्र का सदस्यता शुल्क/ सहयोग राशि भी इसी दिवस जमा करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष मयूरी नागर द्वारा अद्यतन आय व्यय तथा राम मोहन गुप्त द्वारा वृक्षारोपण और उनकी देखभाल संबंधी जानकारी प्रस्तुत की गई। वार्षिक कार्यक्रम संयोजन की चर्चा ने सहभागिता करते हुए कोर कमेटी सदस्य मधुलिका त्रिपाठी, कुमकुम गुप्ता एवं पूजा सिंह चौहान ने अतिथि, उपहार, दायित्व वितरण आदि विषयों पर सक्रिय सहभागिता की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments