🔘 स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद उ.प्र. (पंजी.) की जिला कार्यकारिणी घोषित
लखीमपुर-खीरी, 27 जून 2026। स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद उत्तर प्रदेश (पंजी.) की जनपद लखीमपुर-खीरी की बैठक आज होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद के जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा (कन्हैया) ने की।
प्रदेश अध्यक्ष - डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा लखीमपुर खीरी जिले का स्थानीय निकाय परिषद का जिलाध्यक्ष संदीप महरोत्रा (कन्हैया) को मनोनयन पत्र सौंपा।
बैठक में श्री संदीप महरोत्रा (कन्हैया) द्वारा स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों को निम्न दायित्व प्रदान किए गए—
- जिलाध्यक्ष – संदीप मेहरोत्रा (कन्हैया), नगर पालिका परिषद मोहम्मदी
- उपाध्यक्ष – संजय शर्मा, नगर पंचायत बरबर
- उपाध्यक्ष – नफीस, नगर पंचायत धौरहरा
- उपाध्यक्ष – लक्ष्मी गुप्ता, नगर पालिका परिषद पलिया
- महामंत्री – कय्यूम, नगर पंचायत सिंघाही
- मंत्री – प्रतिभा, नगर पंचायत ओयल
- मंत्री – उजमा बी, नगर पंचायत खीरी
- कोषाध्यक्ष – कीर्ति माहेश्वरी, नगर पंचायत मैलानी
बैठक में स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद उत्तर प्रदेश (पंजी.) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद की नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री से भेंट कर समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा स्थानीय निकायों की समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments