Breaking

सोमवार, 1 जून 2026

Lmp. आस्था के आंगन में बहा सेवा का अमृत, श्रद्धालुओं को मिला शुद्ध शीत जल का वरदान

⚫ आस्था के आंगन में बहा सेवा का अमृत, श्रद्धालुओं को मिला शुद्ध शीत जल का वरदान

लखीमपुर । जब धार्मिक आस्था जनसेवा का रूप धारण कर लेती है, तब समाज में संवेदनाओं और सहयोग की नई मिसाल स्थापित होती है। आधिक मास के पावन अवसर पर खत्री महिला संगठन एवं अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा (आईकेएमजी) के सहयोग तथा मेंटर सविता चोपड़ा के मार्गदर्शन में कक्कड़ चौराहा स्थित रघुवर दयाल शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर, चिलर एवं आर.ओ. जल शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
भीषण गर्मी के बीच मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले भक्तों और राहगीरों को स्वच्छ, शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई यह सेवा परियोजना सामाजिक सरोकारों और लोककल्याण की भावना से ओतप्रोत रही। यह व्यवस्था प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बनेगी। आरओ संयंत्र को जनसामान्य के लिए समर्पित करने से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं दीप प्रज्वलन किया गया. इसके उपरांत वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार नाथ चोपड़ा एवं खत्री सभा अध्यक्ष कमल मेहरोत्रा द्वारा जल शुद्धिकरण संयंत्र का शुभारंभ किया गया।bकार्यक्रम में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और लोककल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप हनुमान चालीसा का वितरण भी किया गया. धार्मिक आस्था, सामाजिक प्रतिबद्धता और मानव सेवा के सुंदर समन्वय से संपन्न यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया. खत्री महिला संगठन एवं अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा का माध्यम बना, बल्कि समाज में परोपकार, सहयोग और सेवा की संस्कृति को भी सुदृढ़ करने वाला संदेश दे गया। विशेष योगदान ओंकार नाथ चोपड़ा का रहा तो वहीं राखी चोपड़ा (आईकेएमजी डायरेक्टर), अंजुल जलोटा, इति कपूर, गीता कपूर, प्रीति अरोड़ा, संगीता महेंद्र, पारुल कपूर, रीता पुरी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments