Breaking

सोमवार, 1 जून 2026

कलम की साधना बनी पहचान, संपादकीय दायित्व से सम्मानित हुए लायन राम मोहन गुप्त

⚫ कलम की साधना बनी पहचान, संपादकीय दायित्व से सम्मानित हुए लायन राम मोहन गुप्त

लखीमपुर। लायंस इंटरनेशनल मंडल 321 बी 1 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के दौरान की गई मंडलीय पदाधिकारियों की घोषणा में लायन राम मोहन गुप्त को डिस्ट्रिक्ट मैगज़ीन में सह सम्पादक नियुक्त किया गया है।
लखनऊ स्थित आनन्दा रिसॉर्ट में  आयोजित लायंस इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 321 बी1 के मंडलाध्यक्ष 2026-27 लायन परमजीत सिंह, उप मंडलाध्यक्ष प्रथम दलजीत सिंह टोनी और उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय नवीन झिंगरन के सार्वजिनक अभिनंदन समारोह के दौरान नवीन सत्र के विभिन्न मंडलीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें लायंस क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के पूर्वाध्यक्ष एवं पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन राम मोहन गुप्त को डिस्ट्रिक्ट मैगज़ीन में सह संपादक नियुक्त किया गया। डिस्ट्रिक्ट मैगज़ीन की संपादकीय टीम में लायन निधि नागर संपादक, लायन अनीता स्वरूप एवं मृदुला जायसवाल सहित लायन राम मोहन गुप्त सह संपादक के रूप में निज दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उपरोक्त नियुक्तियों की घोषणा चीफ डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ द्वारा की गई। इससे पूर्व भी लायन राम मोहन तीन बार मंडल से निकलने वाली पत्रिकाओं के सह संपादक रह चुके हैं। लखीमपुर के समाजसेवी साहित्यकार लायन राम मोहन गुप्त की उपरोक्त नियुक्ति पर लायन सदस्यों एवं इष्ट मित्रों द्वारा शुभेच्छाएं दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments