Breaking

बुधवार, 24 जून 2026

जनकल्याण और सेवा के लिए भी हो सोशल मीडिया का उपयोग-अरविंद गुप्ता

लखीमपुर - जिला भाजपा कार्यालय पर आज दिन बुधवार को आईटी व सोशल मीडिया विभाग लखीमपुर की ओर से बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के प्रत्येक मण्डल से सोशल मीडिया में रुचि रखने वाले युवाओं ने भाग लिया बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अरविंद गुप्ता रहे।

 इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़े युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा सोशल मीडिया को सिर्फ पोस्ट करने तक ही सीमित न रखे इसका उपयोग संगठन और सरकार से जुड़कर उनके कार्यों को सोशल मीडिया के जरिये जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे और सकारात्मक चीजो को प्रचारित प्रसारित करे इस अवसर पर जिला महमन्त्री अनुराग मिश्र व मनोज वर्मा द्वारा भी कैसे सोशल मीडिया के जरिये भाजपा सरकार की नीतियों और विचारों को कैसे जनता तक पहुंचा सकते है इस पर अपने विचार प्रकट किए पूर्व एमएलसी हीरा ठाकुर ने भी बैठक को सम्बोधित किया संचालन जिला सह संयोजक आईटी विभाग अमित मिश्र ने किया।

आईटी विभाग के जिला संयोजक शौर्य सक्सेना ,सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्र का मार्गदर्शन भी युवाओं को प्राप्त हुआ इस अवसर पर जिला महमन्त्री राजेश सिंह उपाध्यक्ष रामजी मौर्य संजय मिश्रा सहित सौरभ त्रिवेदी, अंकित अवस्थी,लकी मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments