Breaking

शुक्रवार, 22 मई 2026

Lmp. योग, सेवा और समर्पण की नई ऊर्जा के साथ भारतीय योग संस्थान महिला इकाई में चुने गए क्षेत्रीय नेतृत्वकर्ता

⚫ योग, सेवा और समर्पण की नई ऊर्जा के साथ भारतीय योग संस्थान महिला इकाई में चुने गए क्षेत्रीय नेतृत्वकर्ता

जनजागरण डेस्क. भारतीय योग संस्थान महिला जिला लखीमपुर खीरी द्वारा पांचों क्षेत्रों आवास विकास, नेशनल पब्लिक स्कूल काशीनगर, आनंद पुर आश्रम, गायत्री मंदिर एवं वानप्रस्थ क्लब क्षेत्र  के क्षेत्रीय प्रधानों का चुनाव सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ, जहाँ योग साधना, सेवा और संगठन की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव प्रभारी सुमन वर्मा, डॉक्टर सुशीला सिंह, कामिनी मिश्रा, नीलम त्रिवेदी एवं पुष्पा श्रीवास्तव की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी केंद्र प्रमुखों, उपकेंद्र प्रमुखों तथा साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

सर्वसम्मति से सीमा श्रीवास्तव को नेशनल पब्लिक स्कूल काशीनगर क्षेत्र, रचना बरनवाल को डॉक्टर हेडगेवार शिशु मंदिर आवास विकास क्षेत्र, संतोष दीक्षित को आनंद पुर आश्रम क्षेत्र, सुमन खंडेलवाल को गायत्री मंदिर क्षेत्र तथा सुनीता सिंह को वानप्रस्थ क्लब क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रधान चुना गया। वहीं क्षेत्रीय मंत्रियों के रूप में अनामिका वैश्य, रोशनी वर्मा, अर्चना शुक्ला, शशि वर्मा एवं किरन अग्रवाल के नामों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं साधिकाओं ने योग को जन-जन तक पहुँचाने, स्वास्थ्य जागरूकता को और अधिक मजबूत करने तथा सेवा भाव से समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम हर्ष, उल्लास, आत्मीयता एवं अनुशासन से परिपूर्ण रहा, जिसने संगठन की एकजुटता और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments