⚫ शक्ति केंद्र महंत हरि सिंह के पांचों बूथों पर गूंजे ‘मन की बात’ के स्वर, जागी सेवा और समर्पण की चेतना
लखीमपुर। लोकतंत्र की शक्ति केवल मतदान तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनभागीदारी, संवाद और राष्ट्रहित के विचारों से भी उसका विस्तार होता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भाजपा शक्ति केंद्र महंत हरि सिंह के अंतर्गत आने वाले सभी पांचों बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया।
पार्टी शक्ति केंद्र प्रभारी अंशुमान श्रीवास्तव एवं शक्ति केंद्र संयोजक एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रातः 11 बजे प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़े प्रेरक संदेशों ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष गण धीरज कश्यप, अमित श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, अर्जित मिश्रा तथा दिनेश ने अपने-अपने कार्यालयों एवं आवासों पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को केवल सुना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने सामाजिक एवं संगठनात्मक जीवन में उतारने का संकल्प भी व्यक्त किया। शक्ति केंद्र महंत हरि सिंह में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी अंशुमान श्रीवास्तव, संयोजक एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव, सुनील कश्यप तथा बूथ प्रभारी चंदन शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला ऐसा संवाद है, जो समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जागृत करता है। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के संकल्पों से ओतप्रोत रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के प्रेरक विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक परिवर्तन की चेतना पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। "जब जनमन से जुड़ती है नेतृत्व की वाणी, तब विचारों से जन्म लेती है राष्ट्र निर्माण की नई कहानी।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments