इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के वरिष्ठ संरक्षक राजीव रत्न खरे, सभा अध्यक्ष अनूप सिंह, महामंत्री रमेश कुमार पांडिया, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, महिला विंग अध्यक्ष अनीता निगम एवं एडवोकेट संदीप श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, प्रीति निगम, मोनिका श्रीवास्तव, संजय रायजादा, सुनील बरतरिया, एड. राजेश सहित अनेक गणमान्य कायस्थ समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खरे एवं जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट रूप से कहा कि अयोध्या स्थित श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर कायस्थ समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके संरक्षण, विकास और पर्यटन दृष्टि से विस्तार हेतु एक सशक्त ट्रस्ट का गठन अत्यंत आवश्यक है। ज्ञातव्य है कि महासभा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर मंदिर के समग्र विकास की मांग उठाई। इस पहल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समाज अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अब संगठित होकर आवाज बुलंद कर रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments