Breaking

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

LFM स्प्रिंग कार्निवल में LCWW की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रचा रंग

🔘 LFM स्प्रिंग कार्निवल में LCWW की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रचा रंग

लखनऊ। हबीबुल्लाह एस्टेट में आयोजित LFM Spring Carnival के अंतर्गत लखनऊ फार्मर्स मार्केट की सायंकालीन संध्या लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड (LCWW) के कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से जीवंत हो उठी। शास्त्रीय नृत्य, लोक गायन, फ़िल्मी गीतों और स्टैंड-अप कॉमेडी की विविध विधाओं ने दर्शकों को भरपूर आनंद दिया।

LCWW के स्थानीय एडमिन राजीव सक्सेना एवं कार्यक्रम संयोजक विनोद श्रीवास्तव के सहयोग से कलाकारों के एक सशक्त ग्रुप ने आयोजन के सायंकालीन सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम का आरंभिक मंच संचालन दीपाली लालवानी ने किया, जबकि अंतिम चरण में नवीन कोहली ने भी एंकरिंग में भाग लेकर मंच संचालन को गति दी। संध्या का मुख्य आकर्षण स्वरा त्रिपाठी की मोहक नृत्य प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों से विशेष सराहना मिली। फ़िल्मी गीतों की प्रस्तुतियाँ सुधीर श्रीवास्तव, रीना शीतल एवं राकेश लालवानी ने दीं। बुलउआ टीम की लोक प्रस्तुतियों में संध्या श्रीवास्तव, मधुली श्रीवास्तव, छाया सक्सेना, पूनम श्रीवास्तव एवं कंचन गुप्ता शामिल रहीं।

 वहीं सचिन तिवारी की स्टैंड अप कॉमेडी कार्यक्रम की शो-स्टॉपर सिद्ध हुई। कार्यक्रम में रेखा कोहली, दीपक भाटिया, नवनीत गुप्ता एवं उमा गुप्ता की उपस्थिति ने आयोजन की सामूहिक गरिमा को और सशक्त किया। लाइव वेबकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम को व्यापक दर्शक सहभागिता भी प्राप्त हुई। LFM Spring Carnival की यह संध्या कला, संस्कृति और सामूहिक ऊर्जा का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments