लखीमपुर। जनजागृति सामाजिक संस्था 9 फरवरी को आदर्श मूक बधिर विद्यालय में एक अत्यंत प्रेरणादायी और उल्लासपूर्ण प्रतिभा विकास समर्पित कार्यक्रम का आयोजन कर मूकबधिर बच्चों के साथ खुशियों की बहार लाएगी।
सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चे अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उनके हौसले और क्षमता की झलक देखने को मिलेगी। संस्था इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित करेगी और नई ऊर्जा से परिपूर्ण करेगी। संस्था के कार्यकारी सचिव डॉ. प्रदीप कुमार निगम ने इस अनौपचारिक मुलाकात में बताया कि यह आयोजन केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच नहीं बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में उनकी भागीदारी को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनजागृति सामाजिक संस्था ने यह संदेश दिया है कि हर बच्चा विशेष है और उसकी क्षमता को पहचानना तथा उसे प्रोत्साहित करना हमारा सामाजिक कर्तव्य है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments