🔘 श्री वेंकटेश्वर कॉलेज हॉस्टल में साधुवासिनी मिशन मेडिकल सेंटर के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
दिल्ली, विकास मिश्र। श्री वेंकटेश्वर कॉलेज हॉस्टल,दिल्ली विश्वविद्यालय में साधुवासिनी मिशन मेडिकल सेंटर के सहयोग से एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में फीजिशियन एवं कंसल्टेंट एक्सपर्ट शामिल हुए।इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में ब्लड टेस्ट,ब्लड शुगर टेस्ट,ब्लड प्रेशर आदि जैसे अनेक टेस्ट छात्रावास के छात्रों के किये गये। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वी रवि के दिशा निर्देशन में उप प्राचार्या प्रो. नंदिता नारायणासामी, छात्रावास अधीक्षक प्रो. एम के शुक्ला, डॉ. पी. देवकी के सानिध्य में कार्यक्रम कॉर्डिनेटर एवं हेड मार्केटिंग एंड कॉरपोरेट टाई अप्स सौरभ सिन्हा जी के सहयोग से चेकअप कैंप का आयोजन संभव हुआ है। इस डॉक्टरों की टीम में डॉ टीना थॉमस वरिष्ठ जनरल फिजिशियन, प्रकाश पैथोलॉजी तकनीशियन ने इस हेल्थ चेकअप को सफल बनाने के लिए छात्रों के साथ ऑफिस स्टाफ विकास मिश्र और विनीता ने सहयोग प्रदान किया। ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इसका फायदा मिल सके इस बात का पूरा ध्यान भी रखा गया।।इस फ्री हेल्थ चेकअप को सफल बनाने में कॉलेज छात्रावास के छात्रों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments