Breaking

सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

प्रयागराज भारतीय किसान यूनियन (औनू) में बड़ा उलटफेर, ठाकुर कृष्णराज सिंह ने दिया इस्तीफा

 प्रयागराज भारतीय किसान यूनियन (औनू) के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष ठाकुर कृष्णराज सिंह ने संगठन से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में संगठन की वर्तमान स्थिति और नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। ठाकुर कृष्णराज सिंह ने कहा कि संगठन की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह एक व्यक्ति की गुलामी करने जैसा हो गया है,और वह किसी की गुलामी नहीं स्वीकार कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि वह हमेशा किसान, गरीब और मजलूम की लड़ाई लड़ते रहेंगे,और गुड्डू यादव को प्रदेश अध्यक्ष नहीं मानते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वह सुमन अवस्थी और गुड्डू यादव के हाथ की कठपुतली बनकर रह गए हैं।
ठाकुर कृष्णराज सिंह के इस्तीफे के बाद लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह लखीमपुर खीरी की 200 महिला पुरुष की जिला,तहसील, ब्लाक,ग्राम स्तर पूरी टीम के साथ भारतीय किसान यूनियन भानू में शामिल होने का फैसला किया है। इससे संगठन में हलचल मच गई है, और समर्थकों में आक्रोश है। देखना होगा कि संगठन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आगे क्या कार्रवाई करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments