Breaking

बुधवार, 10 सितंबर 2025

प्रिया शर्मा को बनाया खुशबू खातून पहले से शादीशुदा महिला का धर्म बदलवाकर किया निकाह

उत्तर प्रदेश के नोएडा में जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना फेज-3 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित महिला को तमिलनाडु के चेन्नई से बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजा मियां उर्फ एहसान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.जानकारी के मुताबिक, पीड़िता गढ़ी चौखंडी निवासी महिला छह वर्षीय बच्चे की मां है. आरोप है कि राजा मियां ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उससे निकाह कर लिया. महिला का नाम बदलकर खुशबू खातून रख दिया गया. पीड़िता की मां ने बेटी को बरामद कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने महिला को तमिलनाडु के चेन्नई से बरामद किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments