Breaking

शनिवार, 8 मार्च 2025

राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी की अध्यक्षता में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

● भाषण, गीत, पेंटिंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राए सम्मानित

● यूपीएस ग्राम पिपरिया के छात्र-छात्राओं  ने दिखाया जूडो कराटे का शानदार प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी , 08 मार्च 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर *गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इण्टर कॉलेज लखीमपुर* में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी की उपस्थिति में महिला कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं को सम्मानित किया गया |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन से ही प्रस्तावित कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन गुरु नानक विद्यक सभा कन्या इण्टर कॉलेज में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी की अध्यक्षता में मनाया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गीत, भाषण प्रतियोगिता, नारी सशक्तिकरण पर पेंटिंग आदि कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए यूपीएस पिपरिया ब्लाक लखीमपुर के अनुदेशक  जितेन्द्र कुमार व विद्यालय के छात्राओं द्वारा जूडो कराटे  के डेमो का प्रदर्शन करके आत्म सुरक्षा करने के बारे में जानकारी दी गयी।

राज्य महिला महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को लेकर जो लिंग भेद किया जाता है, जिससे समाज में कन्या भ्रूण , दहेज की मांग एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियां प्रथाऐं  प्रचलित थी, उन्हें जड़ से समाप्त करने लिए महिला आयोग निरन्तर कार्य कर रहा है। देश की आधी आबादी के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा काफी योजनाएं चलाई जा रही हैं , जिससे निरंतर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के बारे में बताया कि इस योजना के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक व सशक्त करने के लिए जनपद में बहुत से कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा करायेंगे गए हैं।

इसी के साथ भाषण, गीत एवं पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग  करने वाली छात्रा मेहा मिश्रा, त्रिशिका सिंह,आफरीन अंसारी, नैंसी श्रीवास्तव, खुशी धीमान, राशि मिश्रा , यशी रस्तोगी, जय दीक्षित, साक्षी कुरील व गुरू नानक डिग्री कॉलेज के छात्रा एवं छात्र रोली वर्मा, प्रिंसी मोर्या, कोमल सिंह आराधना वर्मा, विकास मौर्य को मा. सदस्य ने सम्मानित किया। उपस्थिति लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में डीपीओ लवकुश कुमार भार्गव, विद्यालय प्रधानाचार्य मीनाक्षी तिवारी ,थानाध्यक्ष महिला थाना श्रद्धा सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैनल अधिवक्ता मनीषा मिश्रा, उप प्रधानाचार्य कर्मजीत कौर,महिला कल्याण से सुन्दर लाल रावत,  गंगा सागर, अनुज चतुर्वेदी, अंजुम परवीन, कय्यूम ज़रवानी, सुमन मौर्या, वरुण शुक्ला, विभा सक्सेना , संजीत कुमार, शिक्षिका प्रियांशी श्रीवास्तव, प्रियंका पाण्डेय , विमला कश्यप, महिला थाना की महिला आरक्षी गण उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments