Breaking

रविवार, 19 मई 2024

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर की मासिक बैठक संस्थाध्यक्ष के आवास पर हुई संपन्न

● गत माह बैठक के प्रस्तावों एवं उन के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ ( रजिस्टर्ड) सभा लखीमपुर खीरी की मासिक बैठक आज यहां आवास विकास कालोनी स्थित संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव ने की एवं संचालन संस्था महामंत्री चित्रांश अनूप सिंह ने किया। 

भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, पूजा के साथ शुरू हुई इस बैठक में गत माह कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र श्रीवास्तव के बहादुरनगर स्थित आवास पर संपन्न हुई बैठक में पारित हुए प्रस्तावों एवं उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। तदुपरांत आज की बैठक में श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर के मरम्मत एवं सुंदरीकरण का संकल्प लिया गया। संस्था के सदस्यता अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से एक टीम गठित की गई जिसकी जिम्मेदारी संस्था संरक्षक राजीव रत्न खरे एवं कोषाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव को दी गयी। इस बीच गढ़ी रोड स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला के विकास के लिए संरक्षक श्री राजीव रत्न खरे ने 5 लाख के सहयोग का संकल्प लिया। श्री खरे ने कहा कि वह धर्मशाला के सहयोग में सदैव आगे आये हैं और भविष्य में भी आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि श्री चित्रगुप्त ने चाहा तो उनका यह सहयोग 5 के बजाय 10 लाख का होगा लेकिन अभी वह 5 लाख के लिए संकल्पित हैं। इस बीच कलम दवात चौराहे के सुंदरीकरण पर भी विचार किया गया। बैठक में संस्था से महिलाओं को जोड़ने के लिए भी विचार हुआ, संस्था का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अनीता निगम, मंत्री के रूप में प्रीति निगम, लक्ष्मी निगम और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोनिका श्रीवास्तव को दायित्व दिया गया। संस्था मीडिया प्रभारी अनिल श्रीवास्तव के संस्था के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट लेखन को देखते हुए संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओ पी श्रीवास्तव एवं महामंत्री ने माल्यार्पण कर भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति देते सम्मानित भी किया। संस्थाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री श्रीवास्तव ने आगामी बैठक संस्था के महामंत्री श्री सिंह के आवास पर आगामी 16 जून को आयोजित किये जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, रविकांत श्रीवास्तव, मुकेश सक्सेना, अनीता निगम, राजेश श्रीवास्तव इंजीनियर, अनमोल निगम, कवि/शिक्षक कुलदीप "श्रीवास्तव समर", मनीष श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, नितिन श्रीवास्तव समेत लगभग दो दर्जन कायस्थ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। बैठक का समापन सूक्ष्म जलपान से किया गया।

● मीडिया प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव हुए सम्मानित

लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी द्वारा संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित मासिक बैठक में गत माह की संस्था गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा हुई। इस दौरान संस्था के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट लेखन के लिए संस्था मीडिया प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव को संस्था अध्यक्ष डॉक्टर श्रीवास्तव एवं महामंत्री अनूप सिंह ने माल्यार्पण कर भगवान चित्रगुप्त मूर्ति भेंट करते हुए सम्मानित किया। सम्मानित मीडिया प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने संस्था के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरंक्षक राजीव रत्न खरे, शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, रविकांत श्रीवास्तव, मुकेश सक्सेना, अनीता निगम, प्रीति निगम, कवि कुलदीप श्रीवास्तव समर, नितिन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव इंजीनियर, अनमोल निगम, मनीष श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments