नोएडा। गाजियाबाद के बाद नोएडा में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। खबर है कि ये व्यक्ति हाल ही में नेपाल से भारत लौटा है। इससे पहले गाजियाबाद में भी एक कोरोना मरीज मिल चुका है। इन दोनों की जांच दिल्ली के एक प्राइवेट क्लिनिक में हुई थी। संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद इनको जांच की सलाह दी गयी थी। जांच रिपोर्ट में इनको पॉजिटिव पाया गया। इनको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ, होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की पुष्टि की है। नेपाल से भारत लौटा व्यक्ति गुरुग्राम की एमएनसी काम करता है। कंपनी के काम से वो कुछ दिन पहले नेपाल की यात्रा पर गया था। वहां एक सप्ताह रहने के बाद वो भारत लौटा है। लौटने के दिन से ही उसमें कोरोना के आरंभिक लक्षण दिखाई दे रहे थे। चिकित्सकों की सलाह पर उसने एक प्राइवेट क्लिनिक में जांच करायी। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटव आयी। दूसरी बार, 18 दिसंबर को उसकी जांच की गयी। दूसरी बार भी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।इधर, झारखंड में कोरोना के 2 एक्टिव केस सामने आए हैं। दोनों मरीज जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। अब तक केरल और यूपी में मिलाकर 5 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना को लेकर केरल में गाइडलाइन भी जारी किया गया है। वहां मास्क पहनन अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना फिर अपना पांव तेजी से पसार रहा है। केरल में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसे देखते हुए झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर स्वास्थय विभाग के विशेष सचिव सह एनएचएम एमडी आलोक त्रिवेदी ने सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है।
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
हेल्थ / नोएडा में मिला कोरोना का पहला केस

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
हेल्थ
Tags:
हेल्थ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments