Breaking

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

भाजपा की राजनीति विध्वंसकारी है, समाज में फैलाती है नफरत : रीबू श्रीवास्तव

●  समाजवादी महिला सभा की खीरी जिला इकाई द्वारा आयोजित बैठक में हुई संगठन की समीक्षा

● भाजपा पर जमकर बरसीं महिला सपा नेता

● समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने किया जिला इकाई का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदत्त किये मनोनयन पत्र

प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में किया पत्रकारों को सम्बोधित

लखीमपुर। भाजपा की राजनीति विध्वंसकारी है, समाज में नफरत फैलाती है। बीजेपी नारा देती है बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का लेकिन उसके राज में बेटियां सुरक्षित नही हैं। यह बात समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सभा की खीरी जिला इकाई द्वारा लखीमपुर में आयोजित संगठन समीक्षा बैठक में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 
गत दिवस स्थानीय लोहिया भवन स्थित समाजवादी कार्यालय में समाजवादी महिला सभा की भव्य बैठक का आयोजन सभा की जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे की देखरेख में सभा की खीरी जिला इकाई द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव तृप्ति त्रिपाठी रहीं।
महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। उन्होंने एनसीआरबी के डेटा का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को नाकाम बताया। इससे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा महिला उत्पीड़न, हिरासत में मौते मौजूदा सरकार पर कलंक हैं। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे ने संगठन के पदाधिकारियों से अपील की कि बूथ स्तर पर घर घर जाकर समाजवादी विचारधारा, उपलब्धियों एवं नीतियों को जनजन तक पहुंचाकर सपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करें। महासचिव आरती सिंह जनवार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मुद्दे पर विफल है। हमे सपा संगठन को मजबूत कर 2024 में भाजपा सरकार हटाने का संकल्प लेना होगा। इससे पूर्व समाजवादी महिला सभा की खीरी जिलाध्यक्ष श्रीमती खरे ने जिला इकाई का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी घोषित की। श्रीमती खरे ने महासचिव के रूप में आरती सिंह जनवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रन्नो दीक्षित के साथ 9 उपाध्यक्ष एवं 16 सचिव घोषित किये। प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रीबू ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदत्त कर ऊर्जित किया।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, वैशाली अली, आरपी चौधरी, बिटोला बेगम, सलाक्षी श्रीवास्तव, मंजू शर्मा, जूली मंसूरी, माया जायसवाल, अमन लाला, करण सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments