Breaking

बुधवार, 15 मार्च 2023

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह का असमय हुवा निधन,जनपद में शोक की लहर

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह का 14 मार्च 2023 की देर रात्रि इलाज के दौरान डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर जिले में जहाँ शोक की लहर व्याप्त है।वही प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश सिंह पिछले कुछ महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। और उनका इलाज  चल रहा था।पिछले करीब 1 माह से वह लखनऊ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां 14 मार्च 2023 की देर रात्रि उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होने पर प्रतापगढ़ में पत्रकारों, राजनैतिक व्यक्तियों और समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के साथ ही अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने गहरी संवेदना जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments