Breaking

बुधवार, 15 मार्च 2023

होली मिलन समारोह में शामिल हुए भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी

लखीमपुर, 15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी लखीमपुर कार्यकर्ताओं ने आज सनातन बालिका मन्दिर के शक्ति केंद्र संयोजक अंशुमान श्रीवास्तव के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी रहे।
  रंगोत्सव के उपलक्ष्य में होली मधुर मिलन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने सूक्ष्म जलपान के साथ राग, फ़ाग, अनुराग के महापर्व होली के सकारात्मक पहलुओं की चर्चा की। होली मिलन के उपरांत नगर अध्यक्ष श्री साहनी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। नगर अध्यक्ष श्री साहनी ने भाजपा कार्यकाल की उपलब्धियों व उद्देश्यों पर प्रकाश डालने के साथ साथ पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति व दायित्व निर्धारण भी किया।
 नगर अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश दिन ब दिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम की शुरुआत में शक्ति केंद्र संयोजक श्री अंशुमान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अर्जुनपुरवा वार्ड के सभी बूथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments