सम्पूर्णानगर-खीरी । 49 वीं पीलीभीत की सीमा चौकी कमलापुरी के उपनिरीक्षक अनु बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत- नेपाल की सीमा पर आज मंगलवार सुबह हमारे जवान गस्ती कर रहे थे कि लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर स्तम्भ संख्या 773/8 के निकट कुछ नेपाली तस्करों जो भारत से सामान लेकर नेपाल जा रहे थे को जवानों ने सामान सहित पकड़ लिया । कुछ सामान छोड़ भाग गए।
पकड़े गए सामान में 3 बोरी सरकार से सब्सिडी प्राप्त यूरिया खाद , 5 बोरी चीनी, 148 पैकेट बीड़ी, 24 लीटर सरसों तेल तथा 1 मोटर साइकिल व 4 साईकिलें तथा अन्य सामान बरामद हुआ है, तथा पकड़े गए दोनों नेपाली तस्करों ने अपना नाम विष्णु चौधरी, हरेंद्र राना दोनों निवासी भुराकोट, जिला कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र बताया है। वहीं पकड़े गए माल की कीमत लगभग 110238 हजार रुपए का सीजर बनाकर माल एवं तस्करों को कस्टम ऑफिस पलिया को सुपुर्द किया गया है।
संवाददाता- गोविन्द कुमार, सम्पूर्णानगर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments