Breaking

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

सम्पूर्णानगर / समाजसेवी बच्चों ने पुलिस संग मिल, रेडियम लगा, नववर्ष मनाया

सम्पूर्णानगर- खीरी। कस्बे के समाजसेवी बच्चे मिसबाह ख़ान और दानियाल ख़ान ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों पर रेडियम लगाकर नववर्ष पर सामाजिक कार्य की शुरुआत की उनके इस सामाजिक कार्य में उनके समाजसेवी पिता डॉ आई ए खान एवं सम्पूर्णानगर पुलिस ने बखूबी साथ दिया आपको बता दें इन दिनों तराई क्षेत्र सम्पूर्णानगर घने कोहरे की चपेट में है जिस कारण सड़क और गाड़ियां न दिखाई देने की वजह से दुर्घटनाओं के होने की आशंका बनी रहती है। ख़ास तौर से गन्ना भरी ट्रॉलियाँ ट्रैक्टर, ट्रक आदि ख़राब होने कि वजह से अक्सर सड़क पर खड़े रहते हैं, जो कि घने कोहरे की वजह से कई बार दिखाई नहीं देते हैं और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों बच्चों ने पिता व पुलिस के साथ मिलकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने को बताया और लगभग 300 छोटे बड़े कृषि एवं अन्य वाहनों तथा मोटरसाइकिलों, साइकिल आदि पर रेडियम लगाकर नववर्ष पर सामाजिक कार्य की प्रशंसनीय शुरुआत की।  
डा ख़ान ने बताया उनके बच्चों व उनके इस प्रयास से यदि एक भी ज़िंदगी बच जाती है तो वे बच्चों सहित खुद को धन्य समझेंगे । 
इस मौक़े पर थाना सम्पूर्णानगर एस आई आशीष शहरावत, सिपाही सुनील कुमार, सिपाही प्रशांत कुमार, विनीत जयसवाल, आलोक सिंह, अमित, अभिषेक,  रोहित, नसरुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।

संवाददाता- गोविंद कुमार, सम्पूर्णानगर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments