Breaking

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

सम्पूर्ण समाधान दिवस : कोविड प्रोटोकाल से होगा आयोजन, खीरी डीएम ने जारी किया रोस्टर

● डीएम ने वर्ष-2023 के लिए संपूर्ण समाधान दिवसो का जारी किया रोस्टर।
लखीमपुर खीरी 03 जनवरी। मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले की सभी सात तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार सम्पूर्ण समाधान दिवस सुबह दस से दोपहर दो बजे तक कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ आयोजित होगी। उक्त आशय की जानकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार उनकी अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित होंगे। "यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश हो तो यह आयोजन अगले कार्यदिवस में किया जायेगा।” साथ ही अपर जिलाधिकारी (वि/रा) की  अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में अपर पुलिस अधीक्षक व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित होंगे। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी, जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित तहसील स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित होंगे। डीएम ने अपनी एवम एडीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवसो का रोस्टर जारी किया है।
डीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस का विवरण :
डीएम की अध्यक्षता में निम्नानुसार जारी रोस्टर के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवसो का आयोजन होगा। 07 जनवरी मोहम्मदी, 21 जनवरी मितौली, 04 फरवरी गोला, 18 फरवरी धौराहरा, 4 मार्च को लखीमपुर, 18 मार्च निघासन , 01 अप्रैल पलिया, 15 अप्रैल मोहम्मदी, 06 मई मितौली, 20 मई गोला, 03 जून धौराहरा, 17 जून लखीमपुर, 01 जुलाई निघासन, 15 जुलाई पलिया, 05 अगस्त मोहम्मदी, 19 अगस्त मितौली, 02 सितंबर गोला, 16 सितंबर धौराहरा, 07 अक्टूबर लखीमपुर, 21 अक्टूबर निघासन, 4 नवंबर पलिया, 18 नवंबर मोहम्मदी, 02 दिसंबर मितौली, 16 दिसंबर गोला।

एडीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस का विवरण:
एडीएम की अध्यक्षता में निम्नानुसार जारी रोस्टर के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवसो का आयोजन होगा। 07 जनवरी धौराहरा, 21 जनवरी निघासन, 04 फरवरी लखीमपुर, 18 फरवरी मोहम्मदी, 04 मार्च को गोला, 18 मार्च पलिया, 01 अप्रैल मितौली, 15 अप्रैल धौरहरा, 06 मई निघासन, 20 मई लखीमपुर, 03 जून मोहम्मदी, 17 जून गोला, 01 जुलाई पलिया, 15 जुलाई मितौली, 05 अगस्त धौरहरा, 19 अगस्त निघासन, 02 सितंबर लखीमपुर, 16 सितंबर मोहम्मदी, 07 अक्टूबर गोला, 21 अक्टूबर पलिया, 04 नवंबर  मितौली, 18 नवंबर धौरहरा, 02 दिसंबर निघासन, 16 दिसंबर लखीमपुर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments