Breaking

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

अवैध खनन, परिवहन पर खीरी प्रशासन ने की प्रभावी कार्यवाही, हड़कंप

● अवैध खनन, परिवहन में शामिल 183 वाहनों पर कार्यवाही, प्रशासन ने वसूला 54.27 लाख की राजस्व
लखीमपुर खीरी 03 जनवरी। जनपद खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 में अबतक 183 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 54 लाख 27 हजार 961 की धनराशि राजस्व वसूली गई।
प्रशासन ने अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने एवं सतत निगरानी रखी रखते हुए माह दिसम्बर, 2022 में अवैध खनन /परिवहन में सम्मिलित कुल 26 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 07 लाख 94 हजार 370 की धनराशि राजस्व की वसूली गई। वही वित्तीय वर्ष 2022-2023 में अबतक कुल 183 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 54 लाख 27 हजार 961 की धनराशि राजस्व वसूली की, जो कि विगत वर्षो से अधिक राजस्व की प्राप्ति की है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी दशा में साधारण बालू / मिट्टी का अवैध खनन न किया जाय, अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहनों को सीज कर वाहन व वाहन स्वामी तथा भू-स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments