Breaking

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

ठिठुरती ठंड में मानवीयता के प्रज्ज्वलित दीप की गर्माहट से खिले खीरी के जरूरतमंदों के चेहरे

विधायक ने ब्लॉक फूलबेहड़ में 450 जरूरतमंदों को बांटे कंबल।
● प्रशासन के तत्वावधान में ब्लॉक फूलबेहड़ में हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी 03 जनवरी। तराई मेें लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन के तत्वावधान में ब्लॉक फूलबेहड़ सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने किया।
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक सभागार फूलबेहड़ में विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी ने स्थानीय राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को 450 कंबल बांटे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि अत्यधिक ठंड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के मद्देनजर सरकार की ओर से निराश्रित, असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाए जाने के उद्देश्य से कंबलो का वितरण किया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप रैन बसेरे में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए संचालन किया जा रहा। वही प्रमुख चौराहों, स्थलों पर अलाव जलाकर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आना चाहिए। 
इस मौके पर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पीयूष सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, नायब तहसीलदार अश्विनी कुमार व सुनील कुमार, राजस्व निरीक्षक राम औतार बाबू राम आदि उपस्थित रहे।

जरूरतमन्द फरियादियों को डीएम ने बांटा कम्बल
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की सुबह सर्द मौसम में जिलाधिकारी के जनता दर्शन में आने वाले निर्धन, असहाय व निराश्रित 05 फरियादियों को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सर्वप्रथम कम्बल ओढ़ाया फिर उनकी फरियाद को सुना। फरियादी को कम्बल भेंट कर समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments