Breaking

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

मेगा कैंप मितौली ( खीरी) में देखे गए 40 मानसिक रोगी, 06 को दिया गया परीक्षण प्रमाण पत्र

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लाक मितौली में  दिनांक 3 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशाल मानसिक मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि श्री गौरव सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया  जिसमें जिला लखीमपुर खीरी से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा समस्त मानसिक रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता एवं मानसिक रोग चिकित्सक अखिलेश शुक्ला ने निम्न लक्षण वाले लोगों को 


मानसिक विकार के लक्षण के बारे में विस्तार से बताया कि नींद ना आना या अत्यधिक नींद आना, मिर्गी बेहोशी या किसी प्रकार के दौरे आना, भूत प्रेत आदि  की छाया का भ्रम होना, नशीले पदार्थों का सेवन तथा उससे उत्पन्न मानसिक व्यवहारिक समस्याओं जैसे मारपीट गुस्सा चिड़चिड़ापन का होना, तनाव उलझन घबराहट व बेचैनी का होना ।
साथ ही शिविर में विकासखंड मितौली में तैनात समस्त सी एच ओ को लैपटॉप वितरण भी किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शमशाद अली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments