● एन एम ओ जनपद के सीमावर्ती गांवों में लगाएगा मेडिकल कैंप।
● एन एम ओ जनपद में लगाएगा तीन दिवसीय मेडिकल कैंप।
● प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य रक्षा हमारा पहला कर्तव्य : एन.एम.ओ.।
● मेडिकल कैंपों से स्वास्थ्य के प्रति बढ़ेगी जागरूकता : एन.एम.ओ.।
आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में एनएमओ (नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन), आरोग्य भारती और सेवा भारती ने लखीमपुर और गोला जनपद की सम्मिलित रूप से सौभाग्य पैलेस में बैठक की। बैठक में सबको संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने कहा एनएमओ द्वारा जनपद के सीमावर्ती गांव में दिनांक 24,25 और 26 फरवरी 2023 को लगाए जाने वाले मेडिकल कैंपों के बारे में विस्तृत रूप से सभी के समक्ष कार्य योजना रखी। एन एम ओ राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सकों का संगठन है जो गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को चिकित्सीय सुविधाएं और दवाइयां उपलब्ध करा कर सेवा कार्य करते हैं। दिनांक 23 फरवरी 23 को बाबा गोरखनाथ सेवा यात्रा के तहत सीमावर्ती गांव के लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता हेतु मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। दिनांक 26 फरवरी 2023 को लखीमपुर नगर में दीनदयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन में आरोग्य भारती और सेवा भारती सहयोग करेंगे। एनएमओ के प्रांत उपाध्यक्ष और केजीएमसी के गैस्ट्रो डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ सुमित रोंगटा ने 24, 25, 26 फरवरी को लगाए जाने वाले मेडिकल कैंपों के आयोजन हेतु संपूर्ण रूप रेखा रखी ।
सेवा भारती के प्रांत सचिव रजनीश ने सेवा भारती द्वारा मेडिकल कैंप हेतु लोगों को दी जाने वाली चिकित्सीय सुविधाओं के लिए पूर्व तैयारियों पर प्रकाश डाला।
बैठक में राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय के डॉ रोहित प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शशांक जिला प्रचारक अविनाश , जिला कार्यवाह संजीव , जिला सह कार्यवाह अमरेश , जिला सेवा प्रमुख आनंद अवस्थी , सेवा भारती के जिला अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विपुल सेठ, संभाग निरीक्षक कैलाश, विद्या भारती के संकुल प्रमुख डॉ योगेश, नगर प्रचारक सतीश, आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ अश्वनी , नगर प्रचारक सतीश , डॉ डी.के. वर्मा, डॉ.आर.आर. मिश्रा, अनिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य एवम समाजसेवा उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments