Breaking

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

माघ मेला संगम किला क्षेत्र के पराम्परागत दुकानदारो के उजारीकरण के सन्दर्भ में नगर विकास मन्त्री को सौपा ज्ञापन

प्रयागराज, आजाद हाकर स्ट्रीट वेन्डर युनियन, एन एच एफ के प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी राधा रानी निषाद ने मेला प्रधिकरण पर गरीब बेसहारा दुकानदारो के उत्पीड़न का लगाया आरोप। प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में लगने वाले पौराणिक माघ मेला कुभ अर्ध कुम्भ मेले में सैकड़ो वर्षों से अपना रोजगार कर परिवार का जीवकोपार्जन करने वाले असंगठित द्देत्र के परम्परागत रूप से माला फूल प्रसाद नारियल चुनरी बिन्दी चूड़ी खिलौना चाय पान विक्रेताओ को मेला प्राधिकरण व पुलिस द्वारा उनके मूल स्थानों से हटाने पर आमदा है। प्रधान मंत्री द्वारा  आर्थिक तंगी से जूझ रहे असतांठित क्षेत्र के दुकानदारो को रोजगार करने के लिए दस हजार 20 हजार का ब्याज सब्सीडी लोन दिया गया जिसकी मासिक किश्त दुकान की आमदनी से भरी जा रही। नेशनल हाकर फेडरेशन के प्रदेश महामन्त्री रवि शंकर द्विवेदी टी वी.सी कमेटी के सदस्य ने नगर विकास मंत्री ए के शर्मा से मिलकर ज्ञापन सौपां मंत्री ने मेला अधिकारी को समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा। वर्ता में पथ विक्रेता (आजीविका का संरक्षण और पथ विक्रय का विनियमन) कानून 2014 के अर्न्तगत कुम्भ व माघ मेला की तर्ज पर में वेन्डर जोन प्रत्येक सेक्टरो में बनाया जाय। स्ट्रीट वेन्डर एक्ट की धारा 38 के अर्न्तगत   प्राकृतिक बजार (नेचुरल मार्केट) के परम्परागत रेहड़ी पटरी दुकानदारो को हटाया ना जाये। महामन्त्री ने कहा मेला सलाहकार समिती में युनियन के सदस्यो को शामिल किया जाये जिससे वे अपनी कानूनी अधिकारो समस्याओ को पटल पर ला सके। इस दौरान संगम नोज की अध्यक्ष राधा रानी निषाद मनोज शर्मा शिवम् पाण्डे, रेखा,अर्चना निषाद अनुराधा केशव देवी सहित एस एस पाण्डे मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments