Breaking

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

हरदोई / पांचवे दिन बदस्तूर जारी रहा गौरव जनकल्याण संस्थान का शीतकवच कार्यक्रम

निरंतर 5 वें दिन   #गौरव_जन_कल्याण_संस्थान के शीत कवच कार्यक्रम के तत्वाधान में नवीन मंडी स्थल हरदोई  में कम्बल वितरण किया गया। संस्थान से अनिल श्रीवास्तव एवं आलोक गुप्ता ने कहा जब तक शीत का प्रकोप रहेगा तब तक संस्थान का शीत कवच कार्यक्रम चलता रहेगा।
 इंजीनियर गौरव श्रीवास्तव और एस. के. वर्मा जी ने कहा कि #नर_सेवा_नारायण_सेवा है शीत लहर में जहां आम जन सामान्य का जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है तो कमजोर गरीब लोगों की सहायता के लिए संस्थान सभी प्रयास करेगा। संस्थान से नव निर्वाचित कोषाध्यछ बार एसोसिएशन देवेन्द्र सिंह, सोमनाथ , अरुण गुप्ता राज , रजत श्रीवास्तव  , मुन्ना सिंह कंठाथोक वाले मौजूद रहें।
#उद्योग_व्यापार_संगठन के जिला महामंत्री  सुशील गुप्ता , दयाराम गुप्ता, विजय गुप्ता माधोगंज , संजेश पंडित  , संदीप कैलाश गुप्ता, पुनीत गुप्ता ने सहभाग किया।
सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट व्यापारी नेता कैलाश नारायण गुप्त ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments