प्रयागराज नए यमुना पुल पर मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने ए.आर.टी.ओ भूपेश कुमार गुप्ता को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तुरंत जीवन ज्योती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी अवस्था को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए रेफर किया। सूचना पाकर डीएम संजय खत्री, आरटीओ समेत अन्य साथी अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि सिर पर गहरी चोट आई है। 15 दिन बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। भूपेश कुमार गुप्ता सुबह सुबह करीब 6 बजे साथी अफसरों संग नैनी पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक उनको टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। उन्हें तुरंत जीवन ज्योती अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मंगलवार, 3 जनवरी 2023
Home
/
प्रदेश
/
प्रयागराज: चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने एआरटीओ भूपेश कुमार गुप्ता को मारी टक्कर, हालत गंभीर
प्रयागराज: चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने एआरटीओ भूपेश कुमार गुप्ता को मारी टक्कर, हालत गंभीर
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments