Breaking

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

कौशांबी में संदीपन घाट बना नया थाना, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

कौशाम्बी। जनपद में नए वर्ष पर नव सृजित थाना संदीपन घाट का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विधि विधान से पूजा करने के बाद शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीपन घाट थाना बनने से अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि हाइवे पर होने के कारण बहुत ही महत्वपूर्ण संदीपन घाट थाना है। हाइवे पर जो अपराध होने की सम्भावना रहती है और जो गांव के लोग अपने थानों को दूर जाते थे, उनके लिए नजदीक हो गया है, जिससे पब्लिक को काफी सुविधा मिलेगी। इस क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध हम लोग कड़ी कार्यवाही कर पायेंगे। संदीपन घाट थाना में मूरतगंज, गनसरी, नसीरपुर, नऊवापुर, सोहरा, नरवरपट्टी, सगरा उर्फ बरईसुलेम, आलमचन्द्र, सोमना, सिकन्दरपुर बजहां, सोखदा, धन्नी, मितवापुर, सर्वाकाजी,आदमपुर नादिर अली, इब्राहीमपुर नौगीरा, बसावनपुर, सैता, जलालपुर गोरियो, बदलेरसूलपुर, लालपुर, जलीलपुर, बड़ागांव, असरफपुर, बलिहावां, कशिया पूरब, भिखनापुर, बसेढ़ी, हथियाभीट, छबिलवा, मोहनापुर, उमरछा, कुरई, क्यामुद्दीनपुर, काजीपुर, गौसपुर, फरीदपुर चकताजपुर, रसूलाबाद उर्फ कोईलहा, महगांव, मोहद्दीनपुर गौस, उजहिनी खालसा, हुसेनमऊ मजरा उमरपुर, हुसेनमऊ, पन्नोई मजरा भैरव भीटी, बलकरनपुर, अमनी लोकीपुर, मलाकमोईद्दीनपुर, उजहिनी आइमा, कुल 48 गांवों व एक चौकी को सम्मिलित किया गया है, कार्यक्रम के अन्त में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने हवालात, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, महिला डेस्क आदि का निरिक्षण किया साथ ही थाना क्षेत्र से आये ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों से मुखातिब होते हुए नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी मंझनपुर व जनपद के तीनों सर्किल के क्षेत्राधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल तथा वार्ड नंबर 3 जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू, ग्राम प्रधान जयप्रकाश, सुल्तान सिंह, प्रधान पति पंकज कुमार, ग्रामप्रधान हरिश्चंद्र जयसवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments