Breaking

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

खीरी एडीएम ने किया इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण

लखीमपुर खीरी 20 जनवरी। जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर-खीरी में संघ के गेट से कलेक्ट्रेट तक इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण प्रभारी जिलाधिकारी, एडीएम संजय कुमार सिंह ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला महामंत्री विश्व पाल वर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को शिलापट का अनावरण कर किया।  
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी अधिवक्ता गण सुयश कुमार मिश्र 'बॉबी', मो. जावेद हनीफ, राम सिंह वर्मा,
अनूप कुमार अवस्थी, गोपाल जी कश्यप, प्रमोद कुमार यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह (राकेश), अफसर अली, अकबर अली नकवी, गौरव अवस्थी, अनुराग पाण्डेय,खलीउल्ला खॉ मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments