Breaking

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भव्यता से मनाने पर प्रभारी डीएम ने किया अफसरों संग मंथन

लखीमपुर खीरी 20 जनवरी। तेरहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2023 को भव्य रूप में मनाये जाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार देर शाम प्रभारी डीएम संजय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की रणनीति पर मंथन किया।
बैठक में प्रभारी डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मा.भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने कार्यालय/विद्यालय/शिक्षण संस्थान, कालेज-स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भव्य रूप में मनाया जाये और उपस्थित जनों को मतदाता शपथ दिलायी जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त गीत ‘‘मै भारत हूॅ’’ अनिवार्य रूप से बजवाया जाये। तहसील स्तर पर सम्बन्धित एसडीएम तहसील द्वारा किसी बडे कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाये।
जनपद स्तर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलायी जायेगी। राजकीय इण्टर कालेज मैदान में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम पर किसी एक महाविद्यालय एवं एक इण्टर कालेज समूह द्वारा गीत/भाषण प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है, डीआईओएस, प्राचार्य डायट द्वारा पूर्व से तैयार कराना सुनिश्चित किया जायेगा। इसी प्रकार एक-एक दिव्याॅगजन द्वारा गीत/भाषण प्रस्तुत किया जायेगा। जिला दिव्याॅगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने पूर्व से तैयार कराना सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थितजनों को शपथ दिलाई जाएगी। 
मतदाता शपथ के बाद जनपद स्तर पर आयोजित प्रत्येक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार, बैज लाकर सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार लखीमपुर, श्रीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पाॅच-पाॅच बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र एवं बैज लाकर सम्मानित किया जायेगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ‘‘मैं भारत हूं’’ गीत तैयार की गयी ईवीएम-वीवीपैट तथा पंजीकरण, समावेशन या अन्य जागरूकता इत्यादि से सम्बन्धित फिल्म चलाये जाने की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।
बैठक में डीएम ने जनपद स्तर, तहसील स्तर, सभी विभाग, कार्यालय स्तर, सभी व्यापारी संस्थानों, समस्त निकायों, महाविद्यालय, कालेज, शिक्षण संस्थानों, स्कूलों एवं बूथों, गाॅव तक मनाये जाने के लिए मंथन किया। बैठक में एसडीएम/तहसीलदारों, डीआईओएस, प्राचार्य डायट, जिला दिव्याॅगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बीएसए, समन्वयक जिला नेहरू युवा केन्द्र, सभी प्राचार्य, प्रधानाचार्य समस्त शैक्षणिक संस्थान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments