● प्रभारी डीएम ने ली बैठक, बनी रणनीति :
लखीमपुर खीरी 20 जनवरी। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट में प्रभारी डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ’’नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी पर समय पूर्वान्ह 11 बजे मानव श्रृंखला का निर्माण, सड़क सुरक्षा शपथ के सम्बन्ध में बैठक की। जिसमें सभी संबंधित 10:30 तक अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डीएम ने कहा कि समस्त ब्लॉक, तहसील, जनपद मुख्यालय स्तर पर कक्षा 08 से 12 तक के सभी विद्यालयों, काॅलेजों, उच्च शिक्षा के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता तथा समस्त विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, आम जनमानस की सहभागिता की जाएगी।
डीएम ने कहा कि जनपद के सभी अधिकारियों/विभागध्यक्षों को उक्त के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए तथा समस्त ब्लॉक, तहसील, मुख्यालय स्तर पर नोडल नामित किये, जिससे उक्त जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला आदि कार्यक्रम का सफल सम्पादन कर इसे ऐतिहासिक बनाया जा सके। उन्होंने मानव श्रृंखला निर्माण के सफल आयोजन के लिए एआरटीओ सहित संबंधित विभागों के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। श्रृंखला के निर्माण के लिए विद्यालयों, समस्त विभागों, आमजनमानस से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जाये। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी, एआरटीओ आलोक कुमार सिंह, रमेश कुमार चौबे, डायट प्राचार्य जेपी मिश्रा, डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय, सभी उप जिलाधिकारी, सीओ सिटी संदीप सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
● डीआईओएस-बीएसए-सीओ सिटी विद्यालयों संग करेंगे बैठक
● तहसीलों में आयोजन के लिए एसडीएम होंगे नोडल
प्रभारी डीएम संजय कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि शनिवार को डीआईओएस-बीएसए एआरटीओ एवं सीओ सिटी से समन्वय करते हुए शनिवार को आयोजन के संबंध में विद्यालयों स्कूलों, महाविद्यालयों के साथ बैठक कर प्रभावी रणनीति बनाते हुए शासन के निर्देश के क्रम में मानव श्रंखला का सफल आयोजन कराएं। वही तहसील स्तर पर एसडीएम-सीओ संयुक्त रूप से बीईओ, विद्यालयों के साथ बैठक कर आयोजन के संबंध में रूपरेखा तय करते हुए सफल कार्यक्रम आयोजित कराए। तहसील स्तर पर आयोजन के लिए उप जिलाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments