● ‘पूरे जनपद में उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ मना गणतंत्र दिवस’
● डीएम ने कलेक्ट्रेट व कैंप कार्यालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित
लखीमपुर खीरी 26 जनवरी। दिल में उमंग, चेहरे पर उत्साह और जुबां पर भारत माता के जयकारे के बीच गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जनपद में उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी भवनों को पूर्व संध्या पर प्रकाशमान किया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर झंडा फहराया गया।
गुरुवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने डीएम कैम्प कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। गांधी बालोद्यान विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रगान किया। डीएम ने मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलाया।
कलेक्ट्रेट में डीएम ने स्वंत्रतता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया।
डीएम ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लोगो का आवहन किया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान के मूल सिद्धान्तों स्वतंत्रता, समानता और राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करने वाली बन्धुता पर अमल करने का संकल्प ले। गणतंत्र देश के सभी नागरिकों को सर्वोच्च पद तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। संविधान में हमें स्वतंत्रता, समानता एवं बधुत्व तथा सामाजिक, आर्थिक एवंराजनीतिक न्याय प्रदान करता है, जिससे सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलते है। हमें संविधान द्वारा दिये गये इन अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को निष्ठापूर्ण ढंग से निभाना होगा। कर्तव्य ही अधिकार की पहली सीढ़ी होती है।
कार्यक्रम को सीडीओ अनिल सिंह, एडीएम संजय सिंह, डीएसओ अंजनी सिंह, पत्रकार एनके मिश्र ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कलेक्ट्रेट कर्मी श्रीराम ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर विधेश, डॉ अनुराग, एसटीओ आंनद कुमार, डीईओ कुलदीप दिनकर, डीपीओ संजय निगम, एएलसी डॉ महेश पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न पटल सहायक मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments