Breaking

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने को लेकर राज्यसभा सांसद ने डीआरएम को लिखा पत्र

लखीमपुर - लखनऊ रेलमार्ग पर रेल सुविधाओं को बेहतर बनाकर यात्रियों की रेल यात्रा सुगम व सरल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत राज्यसभा सांसद राम जी गौतम ने रेल विभाग को पत्र लिखकर लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर नियुक्त किये जाने की मांग के साथ साथ स्टेशन पर पार्सल व्यवस्था एवं कैंटीन की मांग की है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद ने उनकी पूर्व मांग पत्र को संज्ञान लेकर इस रेलमार्ग पर ट्रेन बढ़ाये जाने की बाबत धन्यवाद प्रेषित किया है।
राज्यसभा सांसद ने हाल ही में एनईआर के डीआरएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि बड़ी लाइन ट्रेनों के संचालन के बाद लखीमपुर में पार्सल की कोई व्यवस्था नही हुई है जिससे क्षेत्रवासियों को समान लाने ले जाने की असुविधा हो रही है। इस स्टेशन पर कोई टीसी नही है। उन्होंने आगे लिखा कि यह स्टेशन आदर्श स्टेशन घोषित है जब कि यहां अपेक्षित व्यवस्थाएं नही हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद ने जलपान गृह, बुक स्टाल, वाई फाई आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने की मांग की है। 
इससे पूर्व की मांग पर हुई कार्रवाई पर उन्होंने रेल विभाग को पत्र लिखकर धन्यवाद भी दिया। मालूम हो कि छोटी लाइन ट्रेन संचालन के समय दैनिक यात्रियों/ यात्रियों के लिए चलने वाली बहुउपयोगी ट्रेन सेंचुरी की तर्ज पर पुनः बड़ी लाइन पर संचालन की उनकी मांग पर रेलवे ने एक ट्रेन का संचालन किया है।
स्पर्श सिन्हा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments