Breaking

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

योजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से विकास भवन को मिला आभासी बैठक कक्ष, डीएम-सीडीओ ने किया लोकार्पण

विकास भवन को मिली वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष की सौगात, डीएम-सीडीओ ने किया लोकार्पण।

● योजनाओं की समीक्षा, अनुश्रवण में मददगार बनेगा वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष : डीएम

लखीमपुर खीरी 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विकास भवन पहुंचकर  सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ विकास भवन सभागार के समीप नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का शिलापट का अनावरण, फीता काटकर कर पूरे विधि विधान से लोकार्पण किया।
डीएम ने कहा कि विकास भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम बन जाने से विभागीय योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा,अनुश्रवण में काफी आसानी होगी। विभागो का दूरस्थ कार्यबल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तेजी से उनके काम आएगा। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग आज के गतिशील कार्यक्षेत्रों में एक मुख्य आधार बन गया है, जहाँ प्रौद्योगिकी दुनिया में कहीं से भी दूरस्थ रूप से कार्य करने की सुविधा प्रदान करती है। डीएम ने मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। लोकार्पण के दौरान  पीडी केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार, डीसी मनरेगा विपिन कुमार चौधरी, डीसी एनआरएलएम राजेंद्र श्रीवास, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, नाजिर विकास भवन सौरभ कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments