Breaking

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ५२

      लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ५२
          दैनिक जनजागरण न्यूज: 

● सड़क सुरक्षा माह पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर सभी जनपदों के परिवहन विभाग के कार्यालयों को जोड़ते हुए यूनाइटेड वे मुम्बई ने आनलाइन सेफ ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम रोड़ सेफ्टी अवेयरनेस हाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न वाहन यूनियन, रोड़वेज के चालकों-परिचालकों के साथ ही कार्यालय में आए ड्राईविंग लाइसेंस के आवेदक, वाहन स्वामियों द्वारा भी प्रतिभाग किया। उक्त एजेंसी ने वाहन को मार्ग पर संचालित करने में किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और किन-किन परिस्थितियों में क्या करना चाहिए, पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया।

         ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: 
● यूपी दिवस पर जीआईसी ग्राउंड का मंच जहां एक ओर पुरस्कार व सम्मान समारोह की आभा से दमका तो वहीं सांस्कृतिक आयोजनों की छटा के साथ कविताओं की गूंज भी सुनाई दी। गुरुवार शाम उप्र दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय उत्सव संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा अरुण वर्मा ने विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

     ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: 
● एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि उप्र राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह व सदस्यगण महेन्द्र कुमार एवं सन्तोष कुमार विश्वकर्मा का आगमन 28 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे जनपद लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट सभागार में आगमन प्रस्तावित है।

          ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: 
● शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में  हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा में खीरी के टॉप टेन मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सीएम के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ, इसके बाद प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा,  प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में विधायक सदर ने प्रभारी डीएम और एडीएम के साथ हाई स्कूल के टॉप 10 और इंटरमीडिएट के टॉप 10 विद्यार्थियों को 21-21 हजार की धनराशि का चेक, टेबलेट, मेडल प्रदान कर अलंकरण किया।

       ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: 
● गुरुवार को प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री/प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के साथ जनपद खीरी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर प्रगति जानी।
प्रमुख सचिव आलोक कुमार सीधे कलेक्ट्रेट स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश कुमार साहा ने उनके आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से मेडिकल कालेज के निर्माण पर उनका फीडबैक प्राप्त किया।

          ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: 
● उप्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला एवं गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर लखीमपुर के बाशिंदों को अमृत सरोवर की सौगात मिली।
गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक सदर योगेश वर्मा, ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल सिंह की मौजूदगी में फीताकाटकर, शिलापट का अनावरण कर पूजन अर्चन करते हुए लोकार्पण किया। इस अमृत सरोवर का निर्माण क्षेत्र पंचायत लखीमपुर ने कराया।
केंद्रीय मंत्री ने राजापुर परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को बिस्किट, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री के साथ साथ शैक्षिक गतिविधियों के लिए स्केच, पेंसिल सहित अन्य सामग्री भी वितरित की।

           ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज:
 ● गणतंत्र दिवस पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विकास भवन पहुंचकर  सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ विकास भवन सभागार के समीप नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का शिलापट का अनावरण, फीता काटकर कर पूरे विधि विधान से लोकार्पण किया।

 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● दिल में उमंग, चेहरे पर उत्साह और जुबां पर भारत माता के जयकारे के बीच गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जनपद में उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी भवनों को पूर्व संध्या पर प्रकाशमान किया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर झंडा फहराया गया। 
गुरुवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने डीएम कैम्प कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।

 
     ◆ गिरफ्तार
● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र हनीफ खाँ को गिरफ्तार किया गया ।
● थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

     ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: 
● जेल में भाई से मिलाई करने गए मासूम योगेश (4) निवासी भगौतीपुर के गाल पर ही जेल प्रशासन ने लगा दी मिलाई की मुहर,  जेलाधीक्षक ने लिया संज्ञान। वाया Knu

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● नकहा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा के विरोध में उतरा क्षेत्र का प्रधान संघ।
ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप।

 ● स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई।
प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पूरे स्वास्थ्य महकमे को फील्ड में एक्टिवेट करें व स्वास्थ्य संकेतको में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments