Breaking

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

सड़क सुरक्षा जागरूकता विषयक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

लखीमपुर खीरी 27 जनवरी। मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा के मार्गदर्शन, निर्देशन में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्‍य से खीरी मे ’’सड़क सुरक्षा माह’’ मनाया जा रहा।

सड़क सुरक्षा माह पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर सभी जनपदों के परिवहन विभाग के कार्यालयों को जोड़ते हुए यूनाइटेड वे मुम्बई ने आनलाइन सेफ ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम रोड़ सेफ्टी अवेयरनेस हाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न वाहन यूनियन, रोड़वेज के चालकों-परिचालकों के साथ ही कार्यालय में आए ड्राईविंग लाइसेंस के आवेदक, वाहन स्वामियों द्वारा भी प्रतिभाग किया। उक्त एजेंसी ने वाहन को मार्ग पर संचालित करने में किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और किन-किन परिस्थितियों में क्या करना चाहिए, पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया।

एआरटीओ (प्रशासन) आलोक सिंह ने कहा कि  उपस्थित वाहन चालकों से वाहन संचालन के सम्बन्ध में प्रश्न पूॅछे, जिनका अधिकांश चालकों द्वारा सही उत्तर दिया। श्री सिंह ने चालकों द्वारा दिये गये गलत उत्तरों का सुधार करते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए सड़क संकेतकों की जानकारी दी। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सम्भागीय निरीक्षक(प्राविधिक) पंकज, सभी कार्यालय स्टाफ, 94 चालक, कार्यालय में आये तमाम आवेदक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर मौजूद लोगो में पम्फलेट्स, स्टीकर्स, हैंडबिल वितरित किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलवाते हुए कहा कि ’’दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे। तेज रफतार से वाहन नहीं चलायेंगे। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। गलत दिशा में वाहन नही चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करेंगे। शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नही चलायेंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मद्द हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। ’’

एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 25 लोगों का चालान हुआ। प्रवर्तन दलों ने सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करने वाले इमरजेंसी कॉल पर जा रहे लोगों को चेतावनी दी। भविष्य में सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन का संकल्प दिलाकर छोड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments