सम्पूर्णानगर-खीरी।इंडो नेपाल सीमा पर बसे तराई क्षेत्र सम्पूर्णानगर में ब्रहस्पतिवार को देश का 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों, कॉलेजों सरकारी ,अर्ध सरकारी संस्थाओं थाना, चीनी मिल, डाकखाना , अस्पतालों, एसएसबी की सीमा चौकियों पर तथा खजुरिया एवं बसही व्यापार मण्डल द्वारा कस्बे में भारतीय तिरंगा सुबह फहराया गया जो शाम चार बजे तक फहरता रहा । इस दौरान राष्ट्रीय एवं देशभक्ति गीतों को विभिन्न संस्थाओं में गाया गया एवं विभिन्न नाटकों का मंचन भी हुआ। 39 वीं वाहिनी गदनिया की सीमा चौकी मिर्चिया में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं ग्रामीणों को बुलाया गया था जिसमें राजकीय बालिका विद्यालय रानीनगर के विद्यार्थी एवं स्टाफ़ भी पहुँचा था। विद्यालय की छात्राओं सन्ध्या, मोनिका, सविता, संजना, ईशा तथा शिवांगी आदि ने शायरी , कविताओं एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर जवानों एवं उपस्थित जनों की हौसला अफजाई की। असिस्टेंट कमांडेंट खेमराज ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए 1100 सौ रुपये नगद पुरस्कार दिया।
कमांडेंट खेमराज ने भी इस दौरान एवं रानीनगर विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान कुछ बेहतरीन नगमों को सुनाया जिस पर जवान व विद्यार्थियों के साथ ही विद्यालय स्टाफ़ हतप्रभ रह गया लोगों ने उनके सम्मान में खड़े होकर खूब तालियाँ बजाई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ़ में इंचार्ज रुचि कुमारी सहायक अध्यापकों सरिता , शशि, मीनू तथा गोविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।
संवाददाता- गोविन्द कुमार, सम्पूर्णानगर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments