Breaking

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट अंक ३३

         लखीमपुर डायरी दैनिक अपडेट अंक ३३

चोरी : आज फिर औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के हेमपुर टांडा स्थित गुरुद्वारे से चोरों ने दानपात्र किया चोरी,  कल इछनापुर गुरुद्वारे में दानपात्र हुआ था चोरी.... धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं चोर।

शव :  सदर कोतवाली क्षेत्र के उजार गुम गांव में एक खेत में आम के पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का लटका मिला शव, ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा, पुलिस को दी गई सूचना।

भय/ आक्रोश : विगत दो महीने से महेशपुर रेंज के ग्रामीण भय एवं आक्रोश में जिंदगी काट रहे हैं, ज्यादातर समय पटाखा फोड़ने शोर मचाने और फसल रौंदते हुए हाथियों को देखने मे गुज़र रहा। वीडियो वायरल

बवाल : पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में भारी बवाल, दंबंग ने शराब के नशे में ताना तमंचा, सदर कोतवाली के सलेमपुर कोन में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, किसी भी घटना को अंजाम दे सकता था दंबंग।

आग : सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बहादुर नगर में घर के बाहर खड़ी मैजिक गाड़ी में अज्ञात कारणों से लगी भयंकर आग गाड़ी जलकर हुई राख मैजिक गाड़ी के मालिक का परिवार का रो रो कर बुरा हाल मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को मोहल्ले वालों के सहयोग से पानी से बुझाया गया।

स्थानांतरण : अशोक कुमार निरीक्षक अपराध कोतवाली सदर को प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर बनाया गया व उपनिरीक्षक शिवाजी दुबे को प्रभारी चौकी खमरिया को थानाध्यक्ष खमरिया बनाया जाए, शारदा नगर चौकी और खमरिया चौकी को थाना बनाया गया, राजेश यादव नए शहर कोतवाल बनाये गये।

मौत : शहर के मोहल्ला आगापुरम में फंदे से झूली विवाहिता,मौत से पहले भाई को whatsapp msg कर दी सूचना, पति पर लगाया था पैसों के लिए मारने पीटने का आरोप।

मौत : खम्भारखेड़ा चीनी मिल में केन अनलोडर ऑपरेट की प्लेटफार्म पर गिरकर मौत, नाईट शिफ्ट में ओवरटाइम ड्यूटी कर रहा था ऑपरेटर।

गिरफ्तार :
● थाना फरधान पुलिस द्वारा 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके 01 नफर अभियुक्त रामचन्दर पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार किया गया।
● थाना फरधान पुलिस द्वारा, गैंगस्टर एक्ट में वांछित 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना निघसान पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त  इलायास पुत्र फैय्याज को गिरफ्तार किया गया।
● थाना फरधान पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त मुनीर खाँ पुत्र अनीस खाँ को गिरफ्तार किया गया।
● थाना भीरा पुलिस द्वारा, 01 किलो 200 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद कर अभियुक्त शिवा पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया गया।
● थाना भीरा पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों में 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

● मासिक अपराध संगोष्ठी : पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन की अध्यक्षता में पुलिस लाईन खीरी सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय सहित समस्त शाखाओं के प्रभारी आदि अधिकारीगण सम्मिलित हुए।

● बैठक : आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में एनएमओ (नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन), आरोग्य भारती और सेवा भारती ने लखीमपुर और गोला जनपद की सम्मिलित रूप से सौभाग्य पैलेस में बैठक की। बैठक में सबको संबोधित करते हुए  विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने कहा एनएमओ द्वारा जनपद के सीमावर्ती गांव में दिनांक 24,25 और 26 फरवरी 2023 को लगाए जाने वाले मेडिकल कैंपों के बारे में विस्तृत रूप से सभी के समक्ष कार्य योजना रखी।

● सम्पूर्णानगर । भारत- नेपाल की सीमा पर आज मंगलवार सुबह एसएसबी जवान गस्ती कर रहे थे कि लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर स्तम्भ संख्या 773/8 के निकट कुछ नेपाली तस्करों जो भारत से सामान लेकर नेपाल जा रहे थे को जवानों ने सामान सहित पकड़ लिया । कुछ सामान छोड़ भाग गए।

● सम्पूर्णानगर- खीरी। कस्बे के समाजसेवी बच्चे मिसबाह ख़ान और दानियाल ख़ान ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों पर रेडियम लगाकर नववर्ष पर सामाजिक कार्य की शुरुआत की।

स्वस्थ्य भारत - स्वस्थ्य समाज : विओम फाउंडेशन

● सम्पूर्ण समाधान दिवस : मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले की सभी सात तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार सम्पूर्ण समाधान दिवस सुबह दस से दोपहर दो बजे तक कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ आयोजित होगी। उक्त आशय की जानकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दी।

● कंबल वितरण : तराई मेें लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन के तत्वावधान में ब्लॉक फूलबेहड़ सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने किया। मुख्यातिथि विधायक मंजू त्यागी रहीं जिनके करकमलों से लगभग साढ़े 4 सौ लोगो को कंबल प्रदत्त किये गए।
उधर जनता दर्शन कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कंबल प्रदत्त कर मानवता की मिसाल पेश की।

● कार्यवाही : जनपद खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 में अबतक 183 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 54 लाख 27 हजार 961 की धनराशि राजस्व वसूली गई।

● प्रेमिका की बेवफाई से जहर खाकर जान देने वाले युवक के समर्थन में प्रदर्शन, चौराहा जाम, गोला कस्बे के एक युवक ने 27 दिसंबर को वीडियो बनाकर प्रेमिका पर लगाया था बेवफाई का आरोप।

● मानसिक मेला :  मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लाक मितौली में  दिनांक 3 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशाल मानसिक मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया  जिसमें जिला लखीमपुर खीरी से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा समस्त मानसिक रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता एवं मानसिक रोग चिकित्सक अखिलेश शुक्ला ने निम्न लक्षण वाले लोगों को मानसिक विकार के लक्षण के बारे में विस्तार से बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments