Breaking

शनिवार, 28 जनवरी 2023

लखीमपुर / कुष्ठरोगियों को कंबल का संबल देकर रेडक्रॉस ने किया जागरूक

कुष्ठरोगियों को रेडक्रॉस द्वारा कंबल भेंट,स्वच्छता एवं कोविड बूस्टर हेतु जागरूकता कार्यक्रम :

लखीमपुर : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा लखनऊ उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ हिमा बिंदु नाइक एवम उपसभापति अखिलेंद्र शाही के निर्देशन में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखीमपुर खीरी द्वारा कुष्ठरोगियों को कंबल भेंट किये गए ।
उत्तर प्रदेश राज्यपाल द्वारा पूर्व में रेड क्रॉस जिला शाखाओं को कुष्ठरोगियों को आवास दिलवाने में सहयोग, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, कोविड हेतु जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। 
इसी क्रम में आज रेड क्रॉस खीरी द्वारा कुष्ठ आश्रम में रह रहे कुष्ठरोगियों एवं उनके परिवार के लोगों को सफाई स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया, कोविड बूस्टर डोज लगवाने हेतु प्रेरित किया गया एवं संस्था के सदस्यों द्वारा कंबल वितरण किया गया।
इस सेवा एवं जागरूकता  कार्यक्रम में, चैयरमैन डॉ रविन्द्र शर्मा, सचिव आरती श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य डॉ विजय यादव,  अनुराग सक्सेना (अधिवक्ता ), वीरेंद्र सिंह, बबिता सक्सेना  स्वयंसेवी सुनीता सिंह, अमरनाथ शुक्ला, शिवम पाल, शुभम सिंह, हर्यंक सिंह आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments