Breaking

सोमवार, 2 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट अंक 32

         लखीमपुर डायरी, दैनिक अपडेट अंक 32

          ■ गिरफ्तार
● थाना निघासन पुलिस द्वारा, 248 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (चरस) बरामद कर अभियुक्त इरशाद पुत्र कल्लू को गिरफ्तार किया गया।
● थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 नफर अभियुक्तों( 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित) को 01 अदद अवैध तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

हादसा : पीलीभीत- अनियंत्रित कार घर में घुसी 2 लोगों की मौत,3 लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सुनगढ़ी कोतवाली के देवीपुरा गांव का मामला।

चोरी :  निघासन-खीरी, चोरों के हौसले बुलंद
कोतवाली के सिपाही दिनेश कुमार की मोटरसाइकिल TVS विक्टर कोतवाली से लगभग 200 मीटर की दूरी जामा मस्जिद के पास से बीती रात को हुई चोरी।
● चपरतला खीरी। थाना मैगलगंज क्षेत्र में इछनापुर  गुरुद्वारा में रात चोरों ने किया हाथ साफ, दानपात्र में रखी नगदी सहित कैमरा एलईडी डिस्क ले गए साथ।

                             स्थानांतरण

खीरी कांड: मंत्री पुत्र के केस में पहली गवाही आज ,
-तीन अक्तूबर 2021 को हुए खीरी कांड में मारे गए थे आठ लोग, दो अलग-अलग चल रहे केस
-मुख्य केस में मंत्री पुत्र आशीष समेत 14 आरोपी
-पिछली डेट पर बीमार होने के कारण नहीं आ सका था वादी मुकदमा, आज 2 जनवरी की लगी है डेट
-दो अधिवक्ताओ के दिवंगत होने से आज टल सकती गवाही। @ऋषभ ग्रुप ( दोपहर).

हादसा : तराई क्षेत्र सम्पूर्णानगर में नूतन वर्ष के पहले दिन ही एक हृदय विदारक घटना घटी जहाँ एक युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। युवक बिन हेलमेट के बाइक चला रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव रानीनगर के मजरा मिलन बाजार निवासी अशोक  मदेशिया का बेटा मिथुन मदेशिया रविवार दोपहर 12 अपनी कॉस्मेटिक की दुकान का सामान लेने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार गया था ।  बाजार से घर वापसी के दौरान रानीनगर निवासी राम दुलारे यादव के खेत के पास पुलिया पर उसने खुद पर नियंत्रण खोया और मोटरसाइकिल लेकर रास्ते पर गिर गया

● जिला अधिकारी का आदेश की अनदेखी कर आज भी बेहजम के कई विद्यालय खुले रहे। @ऋषभ ग्रुप

संकटा देवी : नववर्ष की पावन बेला पर मां संकटा देवी के भक्तों ने मंदिर को अदितीय व अदभुत रूप से सजाया।जो देखते बनता था। मंदिर की सजावट इतनी अलौकिक थी कि भक्तों की नज़रें हट नहीं रही थी।
भक्तों के लिए प्रसाद स्वरूप सुबह नाश्ता, दोपहर में प्रसाद स्वरुप खिचड़ी,शाम को प्रसाद स्वरूप बतासे,चाय,पूरी सब्जी वितरित किया गया।इस तरह का अलौकिक नववर्ष मंदिर के प्रांगण में पहली बार मनाया गया।
  स्वस्थ्य भारत - स्वस्थ्य समाज , विओम फाउंडेशन
जागरूकता स्टाल : नव वर्ष के अवसर पर गत दिवस आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं के सम्बन्ध में जगरूक करने के उद्देश्य से जनपद लखीमपुर खीरी में हीरालाल धर्मशाला व मोहम्मदी चौराहा पर स्टाल लगाये गये। स्टाल पर महिला पीआरवी 2851 एवं 2856 लगायी गयी।

जन आरोग्य मेला : आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। जिससे एक ही छत के नीचे मरीजों को एलोपैथ सहित होम्योपैथिक आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिल सके।

तैयारी : कोरोना की संभावित लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने एक योजना बनाई है। जिसके तहत स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय व सफाई कर्मियों सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाना है। 
एमसीएच के सीएमएस डॉ. अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही अपने परिवारीजन को बचाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments