सम्पूर्णानगर-खीरी। तराई क्षेत्र सम्पूर्णानगर में नूतन वर्ष के पहले दिन ही एक हृदय विदारक घटना घटी जहाँ एक युवक की सड़क हादसे में जान चली गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव रानीनगर के मजरा मिलन बाजार निवासी अशोक मदेशिया का बेटा मिथुन मदेशिया रविवार दोपहर 12 अपनी कॉस्मेटिक की दुकान का सामान लेने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार गया था । बाजार से घर वापसी के दौरान रानीनगर निवासी राम दुलारे यादव के खेत के पास पुलिया पर उसने खुद पर नियंत्रण खोया और मोटरसाइकिल लेकर रास्ते पर गिर गया, ग्रामीण मोटरसाइकिल से गिरने की आवाज सुनकर भागे और उसे आनन-फानन उठाकर किसी तरह गाँव के ही एक मेडिकल संचालक के पास ले गए उसने तुरंत ही पलिया ले जाने को कहा तब तक परिवार के लोग भी वहाँ पहुँच गए वे उसे किसी वाहन से पलिया लेकर गए जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
वहाँ से परिजन शव लेकर घर पहुँचे तो घर में कोहराम मच गया, ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया मृतक युवक तेज बाइक चला रहा था उसकी बाइक के पीछे एक युवक बैठा था उसे हल्की चोटें लगीं । मृतक युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था जिससे उसके सिर में काफी चोटें लग गईं थीं। अन्यथा जान बच सकती थी। मृतक युवक के शव का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संवाददाता- गोविन्द कुमार, सम्पूर्णानगर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments