आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद से पर्यटक गायब है. एलआईयू सहित चिकित्सा एजेंसियां पर्यटक की तलाश कर रही हैं. पर्यटक कहां गायब हुआ है, इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. दरअसल, चीन समेत कई देशों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. इसने एक बार फिर लोगों को चौकन्ना होने पर मजबूर कर दिया है. इसके तहत ही प्रशासन ने ताजमहल देखने वाले लोगों के लिए Covid-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया है. इसी दौरान सोमवार को एक विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने आया था. उनका भी आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था. पर्यटक ने बताया कि वह अर्जेंटीना का रहने वाला है. कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पर्यटक से संपर्क नहीं हो पा रहा है. कॉल करने पर उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है. माना जा रहा है कि पर्यटक की दी गई जानकारी और पता गलत है. विदेशी पर्यटक के न मिलने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है. मामले में फोन पर हुई बातचीत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया, "पर्यटक 26 दिसंबर को ताजमहल देखने आया था. यहां पर उसका कोविड टेस्ट किया गया था. नाम और पता भी दर्ज किया गया था." उन्होंने आगे बताया, "मगर, आज पर्यटक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद पर्यटक को तलाशा गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. एलआईयू और संबंधित विभाग पर्यटक की तलाश रहे हैं।
गुरुवार, 29 दिसंबर 2022
ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Tags
# प्रादेशिक
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रादेशिक
Tags:
प्रादेशिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments