Breaking

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

योग वेलनेस सेंटर गोला द्वारा योग शिविर संपन्न, योगाभ्यास संग किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

● श्री लोने सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय संविलियन में योग शिविर का आयोजन कर कोविड से बचाव हेतु बच्चों को किया गया जागरूक।
गोला गोकर्णनाथ - खीरी, 30 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी के निर्देशन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० विजय प्रकाश के मार्गदर्शन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गोला गोकर्णनाथ में संचालित योग वेलनेस सेंटर नगर गोला द्वारा "श्री लोने सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय" में योग शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर में योग सहायक राजदीपिका तिवारी ने विद्यार्थियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, कोविड एवं सर्दियों से बचाव सहित स्वास्थ्य संवर्धन हेतु उपयोगी योगाभ्यासों को करना सिखाया।
शिविर में मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० डालचंद्र ने बच्चों को कोविड से बचाव हेतु जरुरी आयुर्वेदिक एवं घरेलू टिप्स प्रदान किए।
"योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन ने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति विकासक, प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि, तनाव प्रबंधन में लाभप्रद विभिन्न संधि विकासक क्रियाओं, योगासन, प्राणायाम, वक्षश्वसन, उदरश्वसन सहित मुद्राओं से होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी प्रदान की। "
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या प्राची वाजपेई सहित समस्त स्टाफ एवं शिवकुमार मिश्र का सानिध्य रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments