Breaking

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

अभिनव नवाचार / निपुण भारत मिशन के अंतर्गत स्मार्ट बना निघासन

● शत प्रतिशत स्मार्ट क्लासेज युक्त विद्यालयों वाला  प्रदेश का पहला ब्लॉक बना निघासन।
● हर विद्यालय में डिजिटल कक्षाएं, निघासन बना प्रदेश में पहला स्मार्ट ब्लॉक।
● निघासन में 56 हजार 600 बच्चे पढ़ेंगे डिजिटल कक्षाओं में।
● ब्लॉक निघासन में बच्चों को निपुण बनाने में कारगर होंगी स्मार्ट कक्षाएं।
आज दिनांक 30 दिसंबर 2022 को कलेक्ट्रेट सभागार में  निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विकास क्षेत्र निघासन के शत प्रतिशत विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज का शुभारम्भ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में उनके कर कमलों के द्वारा किया गया। 
इस अवसर  पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा यह गौरव का विषय है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय एवम खंड शिक्षा अधिकारी, निघासन डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन  में विकास क्षेत्र निघासन प्रदेश में पहला ऐसा विकास क्षेत्र बन गया है जिसके समस्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज के संचालन का प्रारंभ किया गया है। 
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह अपने जनपद के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इस अभिनव नवाचार के द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों की भाषा और गणित की दक्षताएं हासिल करने में सहायक होगी। इससे बच्चों की रीडिंग स्किल विकसित होगी एवम उनका सर्वांगीण विकास होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी निघासन डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शतप्रतिशत विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज का प्रारंभ अपने आप में अनूठी अभिनव नवाचार की पहल है। इस पहल से विकास क्षेत्र निघासन के 56 हजार 600 बच्चे लाभान्वित होंगे। और निपुण भारत मिशन का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त होगा।
खंड शिक्षा अधिकारी, निघासन डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने शत प्रतिशत विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय बनाने की कार्योजना से अवगत कराते हुए बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार अजय कुमार मिश्र, विधायक निघासन शशांक वर्मा, समस्त ग्राम प्रधान  समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्थानीय उद्यमियों तथा सभी प्रधानाध्यापकों के साथ एक संयुक्त बैठक माह नवंबर 2022 में की गई । माननीय गृह राज्यमंत्री की अध्यक्षता  में आयोजित बैठक में  खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक को स्मार्ट ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया समस्त गणमान्य प्रतिभागियों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया एवं ब्लॉक की स्मार्ट बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया कि वह अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। विद्यालय वार कार्य योजना बनाकर कंपोजिट ग्रांट की उपलब्धि धनराशि ग्राम पंचायतों के सहयोग से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सीएसआर फंड तथा स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयंसेवी व्यक्तियों के सहयोग से स्मार्ट क्लांस बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ। प्रत्येक विद्यालय में एलईडी स्क्रीन प्रोजेक्टर कंप्यूटर इनवर्टर के द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2022 तक विकास क्षेत्र निघासन की सभी 209 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय में एक स्मार्ट क्लास तथा प्रत्येक कंपोजित विद्यालय में दो स्मार्ट क्लास कक्षा 1 से 5 तक 1 एवं 6 से 8 तक एक स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू हो चुका है।
स्मार्ट क्लास के कक्षाओं के संचालन की विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। प्रत्येक कक्षा का प्रत्येक विद्यार्थी स्मार्ट क्लास से लाभान्वित हेतु इस हेतु प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट अध्ययन हेतु समय सारणी में  स्थान दिया गया है।
स्मार्ट क्लास में किताबों के क्यूआर कोड को स्कैन कर दीक्षा एप की माध्यम से कंटेंट को प्ले कर  छात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है।
स्मार्ट क्लास में रीड अलोंग ऐप के माध्यम से छात्रों की रीडिंग  स्किल विकसित हो रही है तथा बच्चे शैक्षिक रूप से पठन अभ्यास कर रहे हैं।
निपुण भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में स्मार्ट क्लास एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और बच्चे आसानी से भाषा और गणित के लक्ष्य प्राप्त कर रहे हैं।
स्मार्ट क्लास छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है इससे विद्यालय में छात्रों का ठहराव भी बड़ा है इससे ड्रॉपआउट रेट भी कम हो रहा है।
शिक्षक छात्र पर पर्याप्त ना होने के बावजूद छात्रों की अधिगम क्षमता बढ़ाने में स्मार्ट क्लास बहुत सहायक सिद्ध हो रही है।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य जे. पी मिश्रा, जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवम जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments